Follow us

घरेलू कलह में पत्नी को फावड़े से काट डाला

Murder

पीलीभीत। पीलीभीत के गजरौला कला थाना क्षेत्र की रिछोला पुलिस चौकी के गांव ढेरम मडरिया में सुबह चार बजे आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी पर फावड़ा से हमला कर दिया। इस घटना में पत्नी की जान चली गई। घटना के दौरान बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायल महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से गम्भीर हालत में उसे बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन वहां डॉक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार पति की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर नौगवां निवासी चिरौजी लाल की पुत्री 35 वर्षीय आशा देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व ढेरम मडरिया में रहने वाले झांझन लाल के साथ हुई। मृतका आशा देवी और उसके पति झाझन लाल के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। दो माह पूर्व भी झांझन लाल ने आशा देवी के सिर पर डंडे से वार किया था जिससे वह घायल हो गई थी। इस घटना का मुकदमा गजरौला थाना में पंजीकृत गया था। वहीं अब रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि झांझन लाल ने घर में रखे फावड़े से आशा देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इधर दोनों के झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोस में सो रहे दोनों बेटे भी जाग गए और चीख पुकार करने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। पड़ोसियों को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं उन लोगों ने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन बरेली में डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका आशा देवी के दो बेटे दीपक उम्र 14 वर्ष रोहित उम्र 12 वर्ष हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सीओ सिटी गजरौला एसओ पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें- पारिवारिक कलह में दो बेटों और पत्नी की हत्या कर युवक ने लगाई फांसी

इसे भी पढ़ें- युवक की पीट-पीटकर हत्या, महिला सहित तीन गंभीर

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS