अयोध्या। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपनी कैबिनेट के सहयोगियों के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया। भगवान राम के दर्शन करके सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट भाव विभोर हो गई। इस मौके पर उत्तराखंड सीएम ने कहा, श्री रामलला के दर्शन से रोम-रोम भक्तिमय हो गया और मन प्रफुल्लित है।
उन्होंने कहा कि रामलला को कई वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा यकीन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य मंदिर बन गया है। उन्होंने कहा कि रामलाला के दर्शन कर मैं भाव विह्वल हो गया हूं।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्रिमंडल के सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उत्तराखंड सीएम जब अपनी कैबिनेट के साथ राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे तो पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें- 19 दिन में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन ने किए रामलला के दर्शन
इसे भी पढ़ें- अयोध्या: बालक राम को दिल खोलकर दान कर रहे राम भक्त, आभूषण भी चढ़ाये
