कानपुर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज लखनऊ से होते हुए कानपुर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता ने यहां घंटाघर के पास एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। राहुल ने कहा, देश में जातीय जनगणना के बाद ही आम जनता को न्याय मिल पाएगा। आप चाहे जितना चिल्लाओ इस सरकार में लेकिन रोजगार नहीं मिलेगा। इस सरकार में बेरोजगारों को सताया जा रहा है। कोई भी पेपर होगा, उसका पर्चा जरूर लीक हो जायेगा।
उन्होंने कहा मोदी और योगी की सरकार में युवाओं को रोजगार, महिलाओं एवं किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। पिछड़ों और दलितों को हाशिये पर फेंक दिया गया है। राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर देश की राष्ट्रपति को नहीं जाने दिया गया। वहां पिछड़ा, दलित और आदिवासी नहीं पहुंचे। वहां दिखाई दिए, अडानी और अम्बानी सहित देश के अन्य पंद्रह प्रतिशत के लोग ही वहां ऐसे मौके पर दिखे। राहुल ने कहा कि देश के 15 प्रतिशत लोगों की फायदा पहुंचाया जा रहा है और 85 प्रतिशत लोगों को किनारे कर दिया गया है।
ऐसे में अब आवश्यक हो गया है कि देश में जातीय जनगणना कराई जाये। इसके बाद ही देश की आम जनता को न्याय मिल सकेगा। बतादें कि जिले में राहुल गांधी न्याय यात्रा लगभग 28 किलोमीटर तय की गई थी लेकिन कतिपय कारणों से उसे महज दो किलोमीटर में ही सम्पन्न करा दिया गया।
इसे भी पढ़ें- होर्डिंग में राहुल ‘श्रीकृष्ण’ तो अर्जुन के रूप में दिखाए गये अजय राय
इसे भी पढ़ें- 68 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से राहुल ने किया संवाद