लखनऊ। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी कल यानी मंगलवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से होते हुए लखनऊ पहुंचे। यहां केकेसी तिराहे के पास से जब उनका काफिला गुजरा तो उन्हें देखने सुनने के लिए वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे पहले कांग्रेस नेता ने रायबरेली में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से संवाद किया। दरअसल, न्याय यात्रा में 68 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी पोस्टर बैनर लिए पहुंचे थे, जिन्हें देखते ही राहुल ने अपने पास बुला लिया और उनकी समस्याएं सुनीं।
नीचे नहीं अब ऊपर बैठना है..
जननायक देंगे भागीदारी न्याय ???? pic.twitter.com/QjsPQNDRSS
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 20, 2024
इसके बाद जब राहुल की न्याय यात्रा सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंची तो यहां भी शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पोस्टर बैनर थामे उनके काफिले में शामिल हुए। इस दौरान राहुल ने उनसे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस बारे में बात करते हुए एक युवा अभ्यर्थी ने बताया कि उनके कुछ साथियों ने पूर्व में राहुल गांधी से मुलाकात की है और यहां राजधानी में भी उनसे संवाद हुआ है।
भागीदारी न्याय…
आरक्षण विरोधी योगी सरकार में 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला हुआ। जिसमें पिछड़ों के 6800 पदों का हक मारा गया।
रायबरेली में न्याय यात्रा के दौरान आज आरक्षण घोटाले का भुक्तभोगी अभ्यर्थी जननायक से मिला।
युवक जननायक को देखते ही भावुक हो गया और अपील करते हुए कहा… pic.twitter.com/rS5bmXItKJ
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 20, 2024
बता दें कि अपनी इस न्याय यात्रा में राहुल गांधी लगातार केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। उन्होंने पिछड़े वर्ग को लाभ नहीं देने और उसे हाशिये पर धकेलने जैसे कई गंभीर आरोप भी सरकार पर लगाए हैं। वहीं राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है और जहां-जहां राहुल की यात्रा जा रही है वहां सुरक्षा के खासे इंतजाम किये गए हैं।
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल
इसे भी पढ़ें- 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा