कानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज कानपुर पहुंची है। इस यात्रा के शहर में होने को लेकर जगह-जगह होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं। वहीं एक ऐसी भो होर्डिंग लगी है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। ये होर्डिंग सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल इस होर्डिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘श्रीकृष्ण’ और अजय राय को ‘अर्जुन’ बताया गया है।
बता दें कि इस होर्डिंग को कांग्रेस नेता एडवोकेट संदीप शुक्ला ने लगवाया है। इस तरह की होर्डिंग को लेकर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध जितवाया था, उसी तरह से राहुल गांधी भी भाजपा से मुकाबले में चुनाव जीतेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में वह अजय राय के सारथी बने हैं। बता दें कि ये होर्डिंग राहुल गांधी के शहर आगमन के दौरान कानपुर नगर के जुहारी देवी कॉलेज के पास बनाए गए मंच के निकट लगाई गई है।
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल
इसे भी पढ़ें- ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे अखिलेश, बीजेपी बोली-‘न्याय नहीं अन्याय यात्रा है’
