Follow us

यूपी में टूटते-टूटते बचा गठबंधन, इस फार्मूले से सपा-कांग्रेस के बीच बनी बात

India Alliance,

लखनऊ। सीट शेयरिंग को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान खत्म होती हुई नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद दोनों के बीच बात बन गई है और अब इंडिया गठबंधन टूटते-टूटते बच गया है। दोनों पार्टियों की तरफ से शीट शेयरिंग का फार्मूला तैयार कर लिया गया है, जिसका ऐलान आज होने की उम्मीद है।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को 17 सीटें दी जा रही है, जिस पर अब कांग्रेस भी राजी हो गई है। वहीं अब गठबंधन को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है और गठबंधन होगा। जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। आने वाले दो घंटे में सब कुछ साफ़ हो जायेगा। उन्होंने कहा, सपा-कांग्रेस का गठबंधन तो होगा ही साथ ही जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वह भी वापस आएंगे।

इन सीटों पर बनी बात

बताया जा रहा है कि रायबरेली, अमेठी और कानपुर की सीट कांग्रेस के हिस्से में आ रही है। वहीं फतेहपुर सीकरी, बांसगांव , सहारनपुर सीट भी कांग्रेस के खाते में जाएगी। इसके अलावा प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, देवरिया, बाराबंकी ,मथुरा और सीतापुर की सीट भी कांग्रेस को दी जा सकती है।

कांग्रेस ने इन सीटों को छोड़ा

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी 2 सीटों पर समझौता करने को सहमत हो गई है। वह मुरादाबाद सीट छोड़ रही है। वहीं हाथरस सीट पर भी सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इसे भी पढ़ें- यूपी में भी टूटा इंडिया गठबंधन, सपा ने दिया ‘एकला चलो’ का संदेश

इसे भी पढ़ें- यूपी में टूटा I.N.D.I.A. गठबंधन, अलग हुए सपा-कांग्रेस के रास्ते

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS