मेरठ। जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में स्थित केमिकल पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में करोड़ों रुपये का सामान जल कर राख होगा। वहीं आग की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक भी झुलस गया।
बताया जा रहा है कि टीपीनगर थाना क्षेत्र के शम्भूनागर निवासी सचिन गुप्ता की काशी गांव में डीएमसी ट्रेडिंग नाम की केमिकल पेंट बनाने की फैक्ट्री है।इसमें बुधवार देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री मालिक सचिन गुप्ता झुलस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और आग बुझाने में जुट गई।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री की आग बराबर में स्थित फर्टिलाइजर कंपनी में भी पहुंच गई। फर्टिलाइजर फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आसपास दहशत का माहौल बन गया था। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने फर्टिलाइजर फैक्ट्री की आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पा लिया। इसके याद केमिकल पेंट फैक्ट्री की आग बुझाने में लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक फैक्ट्री में खड़े कई स्कूटर-मोटरसाइकिल जल कर राख हो गए।
इसे भी पढ़ें-पेंट फैक्ट्री में आग लगने से दहली दिल्ली, 11 की मौत, कई झुलसे
इसे भी पढ़ें- हरदा पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 की मौत, 50 से अधिक घायल
