Follow us

स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्राण प्रतिष्ठा को बताया पाखंड, कहा-‘वोट बटोरना है बीजेपी का मकसद’

Swami Prasad Maurya

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी’ बना ली है। इसकी आधिकारिक घोषणा उन्होंने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान की। इस कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर धूल झोंक रही है और लोगों को मुद्दे से भटका रही है। बीजेपी धर्म और राम की दुहाई देकर सिर्फ और सिर्फ वोट बटोरना चाहती है। राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड है और एक धोखा है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

मौर्य ने कहा, संविधान की व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। देश की न्याय व्यवस्था खतरे में है। बिना विज्ञापन निकाले ही नौकरियों दी जा रही हैं, जनता को धोखा दिया जा रहा है। युवा बेरोजगार हो रहा है, लोग रोजी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, मंहगाई से कमर टूट रही है, बीजेपी की सरकार ने धोखा किया है। किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा सरकारी संपदा को उद्योगपतियों को दे दिया गया है, बीजेपी राम के नाम पर लूट रही है।किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा दोगुना लाभ देने का वादा करने वाली सरकार आज एमएसपी (MSP) की मांग पर लाठियां बरसा रही है।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: सपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य के हिन्दू विरोधी बयान

इसे भी पढ़ें- UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई नई पार्टी, नाम रखा ये…

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS