Follow us

खजूर खाकर दूर करें मीठे की क्रेविंग, स्वाद और सेहत दोनों मिलेंगे साथ

Dates for Health

अधिकतर लोगों को मीठा खाना पसंद होता है। बहुत से लोगों को तो खाने के बाद मीठा चाहिए ही चाहिए होता है। कई बार मीठा खाने के चक्कर में लोग कुछ ऐसा खा लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही मीठे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जो आपकी मीठे की क्रेविंग को तो दूर करेगा ही साथ में सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। जी हां ये हेल्दी चीज है खजूर। आइये जानते है खजूर खाने के फायदे।

 डेट्स है नेचुरल स्वीटनर

खजूर यानी डेट्स फ्रुक्टोज का एक बेहतरीन स्रोत है। फ्रुक्टोज फलों में पाई जाने वाली चीनी का नाम है। इसी की वजह से खजूर काफी मीठे होते हैं। कई जगह पर तो इसे चीनी के विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

डेट्स है पोषक तत्वों से भरपूर

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार डेट्स में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही कई तरह के विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। तकरीबन 100 ग्राम खजूर में 75 ग्राम कार्ब्स, 7 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, 15% पोटेशियम, 13% मैग्नीशियम, 40% कॉपर, मैंगनीज 13%, आयरन 5% और विटामिन बी-6 15% मौजूद रहता है।

दूर होती है कब्ज की समस्या

खजूर में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। खजूर के सेवन से पेट साफ रहता है।

हार्ट के लिए हेल्दी

खजूर में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए लाभदायक होते हैं। हार्ट के अलावा खजूर कैंसर, अल्जाइमर और डायबिटीज के ग्रोथ को रोकने में सहायक होता है। खजूर एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में सहायक होता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम सहित कई तरह के मिनरल पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल

खजूर खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रहता है। इसमें पाए जानें वाले कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर होते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल रहता है।

इसे भी पढ़ें- कई गंभीर बीमारियों की वजह बनती है सिटिंग जॉब, बचना है तो फॉलो करें ये रूल्स

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ऐसे रखें खुद को हाइड्रेट, वरना हो जायेंगे कई बीमारियों के शिकार

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS