नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के अब दिल्ली में इंडिया गठबंधन में बात बन गई है। यहां आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा हो गया है। यहां कांग्रेस तीन सीटों पर तो आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के साथ ही गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में भी दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर लोक सभा चुनाव लड़ने को फैसला किया है। यहां चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। गोवा की दोनों सीटों पर भी कांग्रेस के ही उम्मीदवार मैदान में रहेंगे।
कांग्रेस और आप के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान शनिवार को प्रेस कांफ्रेस करके किया गया। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने बताया कि दिल्ली की 7 सीटों में कांग्रेस 3 पर और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गुजरात की 26 सीटों में कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
हरियाणा की 10 सीट में नौ पर कांग्रेस 9 और एक पर आप चुनाव लड़ेगी। मुकुल वासनिक ने बताया कि आप और कांग्रेस उन सभी जगहों पर एक साथ प्रचार करेंगे जहां दोनों पार्टियों के उम्मीदवार और भारतीय गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे।
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: सपा से बनी सहमति, यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
