Follow us

प्रियंका गांधी ने की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग

priynka gandhi

मुरादाबाद। युवाओं की ताकत के आगे आख़िरकार यूपी सरकार को झुकना ही पड़। उसे यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करना पड़ा। उत्तर प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है, ये भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। पेपर लीक होने के बढ़ते मामले से ऐसा लगता है कि ये सरकार पूरी तरह से भ्र्ष्ट हो चुकी है। इस पुलिस भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह बातें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी की योगी सरकार आज सुबह तक पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक को फर्जी झुठलाने की कोशिश करती रही। वह लगातार बयानबाजी कर रही थी कि पेपर लीक नहीं हुआ है। उसने पहले माना ही नहीं कि पेपर लीक हुआ। इसके लिए छात्रों और अध्यापकों को डराने धमकाने की भी कोशिश भी की गई लेकिन जब युवाओं ने अपनी शक्ति दिखाई तो सरकार को झुकना पड़ा।

शक्ति के सामने इनका झूठ नहीं टिक सका और इन्हें परीक्षा रद्द करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति नहीं, बल्कि अपनी छवि और परीक्षा माफिया को बचाने में गंभीर है। प्रियंका ने कहा, सरकार जल्द से जल्द नई तारीख की घोषणा करे और सुनिश्चित करे कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- आज मुरादाबाद पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा, प्रियंका गांधी करेंगी शिरकत

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS