Follow us

अकबर नगर में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, ढहाए गए 50 से अधिक मकान

Encroachment,

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में कुकरैल नदी की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण को ढहाने के लिए आज दूसरे दिन भी लखनऊ प्रशासन, एलडीए, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीमें सक्रिय रहीं। सुबह से लेकर शाम तक एलडीए के बुलडोजर यहां बने मकानों को ध्वस्त करते रहे।

शाम चार बजे तक 50 से अधिक घरों को गिरा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को देखकर वहां रह रहे लोगों की आंखे छलक आईं। वहीं कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर ईंट-पत्थर भी चलाये, जिन्हें काबू में करने के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने जैसे-तैसे शांत कराया। वहीं बाहर से आये लोगों ने नारेबाजी भी की, पुलिस ने उन्हें डंडा दिखाकर भगा दिया।

बुलडोजर की कार्रवाई को कवर करने के लिए मीडिया भी पहुंच गई, जिसने अकबर नगर वासियों ने जमकर दुखड़ा रोया। उन्होंने कहा हमारे घर वर्षों पुराने बने हैं। सही दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने की वजह से कमिश्नर कोर्ट ने हमारे मकानों को गिराने के आदेश दे दिये। अकबर नगर आज से नहीं बसा है ये बहुत पुरानी बस्ती है। इसमें सैकड़ों परिवार रहते हैं, जो अब कहां जायेंगे।

इसे भी पढ़ें- अकबर नगर में फिर चला बुलडोजर, सपा ने कार्रवाई को बताया गैर कानूनी

इसे भी पढ़ें- अकबरनगर की अवैध बस्ती और बाजार पर चला बुलडोजर

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS