Follow us

पिकअप से टकराई तिलक समारोह से लौट रही जीप, छह की मौत, 10 घायल

accident

बलिया। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में सुघर छपरा के पास भयानक हादसा हो गया। यहां तिलक समारोह से लौट रही दो कमांडर जीप की टमाटर लड़ी एक पिकअप से टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। मरने वालों में दो सगे भाई भी हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव से तिलक चढ़ाकर दो कमांडर जीप से लोग वापस लौट रहे थे। रात लगभग ढाई बजे थाना बैरिया अन्तर्गत सुघर छपरा (हल्दी-बैरिया बार्डर) के पास एक जीप टमाटर लदी पिकअप से टकरा गई, तभी पीछे से आ दूसरी जीप भी इससे टकरा गई। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई।

accident

एक्सीडेंट की खबर मिलते ही डीएम रवीन्द्र कुमार और एसपी देव रंजन वर्मा मय फ़ोर्स वहां पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में अमित कुमार गुप्ता (46) पुत्र अजय प्रताप गुप्ता निवासी भगवानपुर, रणजीत शर्मा (32) पुत्र वीरेन्द्र शर्मा, यश गुप्ता (09) पुत्र मुन्ना निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, राज गुप्ता (11) पुत्र मुन्ना गुप्ता, निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, राजेन्द्र गुप्ता (50) पुत्र धनपत गुप्ता निवासी भगवानपुर व एक अज्ञात शामिल है, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। इसमें यश गुप्ता और राज गुप्ता दोनों सगे भाई हैं।

वहीं बब्बन प्रसाद गौड़ (35), हजारी गुप्ता (60) पुत्र लरपोचन गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता (60), सोनू गुप्ता (31) पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता (55) पुत्र राजेन्द्र गुप्ता, पंकज गुप्ता (30) पुत्र शैल कुमार गुप्ता, छितेश्वर गुप्ता (30) पुत्र रामजनम, अमित पुत्र श्याम सुन्दर, सीताराम पुत्र सुब्बा व परशुराम पुत्र घायल हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में दर्दनाक हादसा, इमारत में आग लगने से 4 की मौत, 2 घायल

इसे भी पढ़ें- बड़ा हादसा: सोने की खदान ढहने से 70 से अधिक लोगों की मौत

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS