Follow us

इसरो पहुंचे पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से की मुलाकात

ISRO

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी मंगलवार को केरल में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख तकनीकी इकाइयों का उद्घाटन किया। इस दौरान वे तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्होंने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा की और मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनायें दी। माना जा रहा है कि आज गगनयान प्रोजेक्ट के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नाम सामने आ सकते हैं।

तिरुवनंतपुरम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की और उनकी हौसलाफजाई करते हुए कहा कि इस बार भी हमारा समय है, आज की पीढ़ी भाग्यशाली है। इसके बाद उन्होंने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ के साथ विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया। यहां उन्होंने एक ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’, तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रणोदन परिसर (इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन संबंधी इकाई और सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसएचएआर) श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी एकीकरण इकाई का उद्घाटन किया।

बता दें कि वीएसएससी इसरो का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रक्षेपण वाहन प्रौद्योगिकी (लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी) के डिजाइन और विकास का काम किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- इसरो ने फिर रचा इतिहास, सूर्य के पास पहुंचा आदित्य-एल1

इसे भी पढ़ें- अब खुलेगा ब्लैक होल का राज, इसरो ने लांच किया एक्सपोसेट

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS