मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। उन्होंने मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। वे काफी समय से बीमार थे और यहां उनका इलाज चल रहा था। बर्क के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और बसपा प्रमुख मायावती समेत तमाम नेताओं ने दुःख जताया है।
बताया जा रहा है कि सांसद बर्क को उम्रजनित बीमारियों के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी किडनी में संक्रमण बताया था। हाल ही में अखिलेश यादव भी उनसे मिलने अस्पताल गए थे।
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक जताते हुए सपा मुखिया ने एक्स पर लिखा- ”समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को यह इस दुःख क सहन करने की शक्ति। भावभीनी श्रद्धांजलि।” सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भी बर्क के निधन का दुख जताया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले को बसपा मुखिया ने बताया विवादित
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: सपा से बनी सहमति, यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
