Follow us

सीएम योगी संग 10 हजार लोग एक साथ बजाएंगे डमरू, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

CM Yogi

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले सात मार्च को बरेली प्रवास पर रहेंगे। वे यहां बरेली कॉलेज के मैदान पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या और नाथ महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां एक साथ दस हजार लोग एक जैसा परिधान पहनकर डमरू बजाएंगे और विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इस पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से फोटोग्राफ़ी कराई जाएगी और वीडियो भी बनाया जायेगा। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।

जिले में नाथ महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शुक्रवार को सीडीओ ने पर्यटन विभाग, बीडीए के अफसरों व बरेली कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक की और कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। एक अफसर ने बताया कि कार्यक्रम बरेली कॉलेज के मैदान पर होगा। शनिवार को बैठक कर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां भी की जा रही है। 10 हजार डमरुओं की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी बीडीए को दी गई है। दो हजार डमरू आ भी गए हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों का चयन पर्यटन विभाग के अधिकारी करेंगे। प्रशासन के एक अफसर का कहना है कि कार्यक्रम लगभग तय है। सभी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। शासन से हरी झंडी मिलते ही इसका सार्वजनिक ऐलान कर दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुतुबखाना पर बने महादेव पुल और डेलापीर पर डमरू चौक का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री से कराया जायेगा। इसके अलावा कुछ और योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देगा बजट: योगी आदित्यनाथ

इसे भी पढ़ें- 27 जनवरी को बदायूं आयेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS