Follow us

यूपी के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, अब इस मामले में बना नबंर वन

CM YOGI

लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के मामलों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच करोड़ लाभार्थियों के कार्ड बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं। उनका सख्त निर्देश है कि हर जरूरत मंद का आयुष्मान कार्ड बने, जिसका नतीजा ये है कि आज राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं।

 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक 5,00,17,920 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। राज्य के लगभग 3716 हॉस्पिटल इस योजना के अंतर्गत आते हैं और अब तक इस योजना के तहत 34,81,252 हेल्थ क्लेम किए गए हैं, जिनमें से 32,75,737 लोगों को हेल्थ क्लेम का पेमेंट भी किया गया। कुल मिलाकर 92.48 फीसद क्लेम का निस्तारण किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड के मामले में राम नगरी अयोध्या भी किसी से पीछे नहीं है। यहां अब तक क़रीब 8,37,700 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस जनपद में 16 सरकारी और 19 प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है। इस योजना के तहत अयोध्या में पंचायत सहायक, कोटेदार एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर मोबाइल एप के ज़रिए ये कार्ड बनवाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें- UP Budget 2024: UP के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, जानें क्या-क्या हुआ ऐलान

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार की बड़ी पहल, किन्नरों को सालाना इतने हजार देगी पेंशन

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS