लखनऊ। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। सपा ने अब तक 31 कैंडिडेट्स की सूची जारी की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही वह और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। वहीं अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी है। खबर है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में अपने करीबी पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की है और उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि वो कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे इसलिए यहां चुनाव की तैयारियां शुरू की जाएं। अखिलेश यादव के इस संकेत के बाद पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है और उन्होंने जनता से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
बता दें कि कन्नौज सीट सपा की परंपरागत सीट है। साल 1998 से लेकर 2014 तक लगातार इस सीट पर सपा का ही कब्जा रहा है लेकिन, 2019 के चुनाव में बीजेपी के सुब्रत पाठक ने इस सीट से डिंपल यादव को शिकस्त दे दी। भाजपा ने अब एक बार फिर से यहां से सुब्रत पाठक पर भरोसा जताया है। ऐसे में यहां अखिलेश यादव और सुब्रत पाठक के बीच जंग दिलचस्प होगी।
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव का जिम्मा संभालेंगे अमिताभ यश, बनाए गए नोडल अधिकारी
इसे भी पढ़ें- क्यों लोकसभा चुनाव में यूपी भरेगा भाजपा की झोली?