Follow us

पीडीए को तोड़ने की कोशिश कर रही बीजेपी: अखिलेश यादव

Lok Sabha Elections 2024

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी। पार्टियों में बैठकों का दौरा भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी स्थित मुख्यालय पर सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

सपा मुखिया ने कहा, जब समाजवादी पार्टी अपना पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ाने में जुट गई तो इस लड़ाई को कैसे कमजोर किया जाए, कैसे इस पर से लोगों का ध्यान हटाया जाए, इसे लेकर भाजपा जोड़ तोड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए को डिस्टर्ब करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

मध्य प्रदेश के मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा की उसी पुरानी ट्रिक का हिस्सा है। अखिलेश ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने जिन उद्योगपतियों का कर्ज़ माफ किया है, कही ऐसा तो नहीं उसने उनसे इलेक्टोरल बॉन्ड्स लिया हो और बाद में फिर उन्हें कर्ज दे दिया। सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा कहती है कि किसानों की आय दोगुनी होगी, क्या इस महंगाई में आय दोगुनी हुई? एक लाख किसान ने आत्महत्या की है अभी तक जबसे भाजपा की सरकार आई है।

वहीं लोकसभा चुनाव तैयारियों के बीच दल बदलुओं ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। वे अपने मन मुताबिक पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। इसी क्रम में बसपा के कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया है। जैसे कि बसपा नेता अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां साइकिल पर सवार हो गए। अब्बास अली जैदी रूदौली विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। इसी तरह पूर्व विधायक शिव कुमार बेरिया ने भी सपा में वापसी कर ली है। इसके अलावा विभिन्न दलों से आए कई नेता व कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव का जिम्मा संभालेंगे अमिताभ यश, बनाए गए नोडल अधिकारी

इसे भी पढ़ें- क्यों लोकसभा चुनाव में यूपी भरेगा भाजपा की झोली?

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS