Follow us

कई और राज्यों के किसान पहुंच रहे दिल्ली बॉर्डर, बढ़ाई गई चौकसी

Farmers Movement

नई दिल्ली। स्वामीनाथन आयोग और एमएसपी की गारंटी समेत कई अन्य मांगों को लेकर बीते 13 फरवरी से दिल्ली बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान ने 6 मार्च को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार सहित देशभर के कई राज्यों से किसान आज दिल्ली बॉर्डर पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी से लगे बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा बढ़ा दी है।

किसान आंदोलन को लेकर किसान नेताओं अवतार सिंह कौरजीवाला और दविंदर सिंह पुनिया ने बताया कि 21 फरवरी को शंभू व खनौरी बॉर्डरों पर शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस प्रशासन ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे और फायरिंग की थी, जो बेहद शर्मनाक। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘आज केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन का 23वां दिन है। देश के कई राज्यों के किसान आज दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचेंगे।

वहीं मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क या ट्रेन से आने वाले किसान आज नहीं पहुंच पाएंगे उन्हें दिल्ली पहुंचने में 2 से 3 दिन लगेंगे, इसलिए 10 मार्च तक स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं एडिशनल डीसीपी, शाहदरा, राजीव कुमार का कहना है कि, किसान आज से दिल्ली की तरफ कूंच कर सकते हैं। इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। हमारी कोशिश है कि यातायात किसी भी तरह से प्रभावित न हो।

इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर किसान की हार्ट अटैक से मौत

इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल गांधी, रद्द हुआ झारखंड का कार्यक्रम

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS