Follow us

संभल सीट से शफीकुर्रहमान बर्क के पोते को टिकट देगी सपा!

Samajwadi Party

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संभल लोकसभा सीट को लेकर इशारों-इशारों में संकेत दे दिया है। उन्होंने बताया है कि सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के इंतकाल के बाद अब इस सीट से किसे उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि शफीकुर्रहमान का परिवार ही उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगा। दरअसल, सपा मुखिया आज संभल पहुंचे और उन्होंने जनता को संबोधित किया।

सपा नेता अखिलेश यादव ने शफीकुर्रहमान के परिवार को लेकर कहा कि पार्टी आपकी भावनाओं को समझती है, आप लोग चुनाव की तैयारी करो कोई कमी न रहने पाए। अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर अब उम्मीद जताई जा रही है कि बर्क के विधायक पोते जियाउर्रहमान बर्क को पार्टी की तरफ से लोकसभा का टिकट दिया जायेगा। अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि इस बार सबसे बड़ी लड़ाई लड़नी है, वह है संविधान को बचाने की है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया वह सबको बराबर का हक और सम्मान देता है, इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है।’

बता दें कि जियाउर्रहमान बर्क दिवंगत सपा सासंद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा से विधायक हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जियाउर्रहमान बर्क ने बीजेपी उम्मीदवार कमल कुमार को इस सीट से मात दी थी।

इसे भी पढ़ें- lok sabha election 2024: चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं अखिलेश यादव?

इसे भी पढ़ें- पीडीए को तोड़ने की कोशिश कर रही बीजेपी: अखिलेश यादव

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS