बहराइच। जिले के नेपाल सीमा से सटे गांव रामनगर में मंगलवार रात को एक शादी में खाने को लेकर रात बरातियों और गांव वालों में विवाद होता होता है। लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक बराती की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रुपईडीहा थाना अंतर्गत रामनगर गांव में रहने वाले बेचन लाल के यहां मंगलवार रात को थाना क्षेत्र के ही मकनपुर गांव से बारात आई थी। रात में अन्य कार्यक्रम के साथ दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों ने खाना शुरू कर दिया। इसी दौरान खाने को लेकर दूल्हे पक्ष के एक रिश्तेदार सोनू आर्य पुत्र बांकेलाल और खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार निवासी जगदीश के पुत्र संजय कुमार के बीच कहा सुनी हो गई। इससे लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि बारात में खाने को लेकर रामनगर गांव के रहने वाले गुड्डू वर्मा से विवाद के बाद गुड्डू वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा, डब्लू वर्मा पुत्र बहुरि व मोटेरू वर्मा ने मिलकर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से बरातियों को मारा। इस घटना में दूल्हे के रिश्तेदार सोनू आर्य और संजय कुमार जख्मी हो गए। उन्हें आसपास के लोगों की मदद से बाबागंज में स्थित अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक का इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें- Gyanvapi Case: तहखाने में पूजा का आदेश देने वाले जज को मिली नई जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें- Gyanvapi Case: मुस्लिम पक्ष को HC से झटका, व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा