लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजिल दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत भारत माता के महान सपूत थे। वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
सीएम योगी ने कहा कि पंत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले गोविन्द बल्लभ भाई पंत ने वर्ष 1937 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेशवासियों को अमूल्य सेवाएं देते हुए आजादी के आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका को बनाए रखा। उन्होंने वर्ष 1955 से 1961 तक देश के गृहमंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने राजभाषा हिंदी को सम्मान दिलाने का कार्य किया। गोविन्द बल्लभ भाई पंत को वर्ष 1957 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें- किसानों को राहत देंगे सीएम योगी, जल्द करेंगे फसलों के नुकसान की भरपाई
इसे भी पढ़ें- फिर मिली सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
