लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। इस चुनाव में बीजेपी के 10 और सपा 3 सीटों पर जीतने के आसार है। वहीं सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा कि बीजेपी अपने कोटे से अपना दल सोनेलाल पटेल के नेता आशीष पटेल को यूपी विधानसभा भेज सकती है।
इसके अलावा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और प्रतापगढ़ स्थित कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के करीबी को भी पार्टी दोबारा एमएलसी चुनाव के लिए टिकट दे सकती है। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को दोबारा से विधान परिषद् भेज सकती है। सूत्रों का दावा है कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से भी एक नाम भेजा जायेगा।
वहीं महेंद्र सिंह को भी फिर से विधान परिषद भेजने की चर्चा है। मोहसिन रजा, अशोक धवन, अशोक कटारिया, बुक्कल नवाब, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, निर्मला पासवान के टिकट कटने के आसार हैं। यशवंत सिंह को रिपीट किये जाने की चर्चा है।
दावा है कि यशवंत सिंह राजा भैया के बेहद करीबी हैं। चूंकि राज्यसभा चुनाव में राजा भैया ने भाजपा का सहयोग किया था ऐसे में यशवंत दोबारा से सदन में भेजे जा सकते हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक रहे भूतपूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सीएम रहे मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव को भी विधान परिषद भेजा सकता है।
इसे भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: राजा भैया का बड़ा ऐलान, कहा-‘बीजेपी को जायेगा उनका वोट…
इसे भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: इस बंगले ने उड़ाई अखिलेश यादव की नींद, रात भर चला तोड़ फोड़ का दौर
