लखनऊ। मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव का पूजन और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। सीएम ने भरोहिया के पितेश्वरनाथशिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया।
जलाभिषेक के बाद सीएम ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिए और अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक फतेह बहादुर सिंह, भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, गोरख सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो समाज सशक्त होगा: मुख्यमंत्री योगी
इसे भी पढ़ें- दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन
![nyaay24news](https://secure.gravatar.com/avatar/e6f6e7dd9306f36ca9ef1c1d1295104a?s=96&r=g&d=https://nyaay24news.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)