नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जी हां हाल ही में, मैक्सटर्न ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एल्विश यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने दिखाया है कि कैसे उनसे हाथापाई की गई है। इसके बाद से एल्विश एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं।
8-10 Elvish’s man vs Maxtern!
Video shubhah daalta kya ladaee hui h ! pic.twitter.com/HsKyrVmREr— Maxtern (@RealMaxtern) March 7, 2024
रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब शुरू हुआ जब एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी को क्रिकेट के मैदान में एक साथ देखा गया। इसके बाद स्पोर्ट्स इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर ने ट्रोल किया था। आइये जानते हैं सागर ने एल्विश पर क्या गंभीर आरोप लगाया है।
Heart felt line by Elvish Bhai ❤️ pic.twitter.com/nmnN6Sgc2Z
— Maxtern (@RealMaxtern) March 7, 2024
एक्स पर शेयर वीडियो में यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न कह रहे हैं कि ‘भाईसाब, जान से मारने की धमकी दे गए हैं, मैं तो अकेला था, एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लाए थे, तो इसका मैं पूरा वीडियो सुबह जल्दी से शेयर करूंगा, सब देखो क्या हुआ, हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है, मैं तो ठीक हूं, बस यहां (होंठ) पर चोट आई है, ये भी 8 लोगों से लड़ने के बाद आए हैं।’
कहा जा रहा है कि सागर ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी के साथ एल्विश यादव की दोस्ती का मजाक उड़ाया था, जिस पर बिग बॉस विजेता नाराज हो गए थे। हालांकि, अभी तक इस मामले पर बिग बॉस ओटीटी विनर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें- सांप के जहर की सप्लाई करते थे एल्विश यादव, FIR दर्ज, कोबरा बरामद, पांच गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें- बढ़ सकती है एल्विश की मुश्किल, सांप के जहर से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस ने की पूछताछ
