Follow us

UP MLC Election 2024: BJP और NDA के प्रत्‍याशि‍यों ने दाखि‍ल क‍िया नामांकन

UP MLC Election

लखनऊ। विधान परिषद चुनाव में बीजेपी और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने व‍िधान भवन में आज सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज सरकार के कई मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

10 एनडीए एमएलसी उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनावों के लिए नामांकन पत्र भरा। बीजेपी की तरफ से डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक और अशोक कटारिया ने पर्चा भरा। बता दें कि महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक और अशोक कटारिया मौजूदा समय में भी विधान परिषद सदस्य हैं। पार्टी ने फिर से इन्हें विधान परिषद भेजने का फैसला लिया है। भाजपा संतोष स‍िंह और मोहित बेनीवाल ने नामांकन क‍िया है। बेनीवाल वर्तमान समय में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

विजय बहादुर पाठक भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। भाजपा से धर्मेन्द्र कुमार सिंह और राम तीरथ सिंघल ने भी नामांकन क‍िया। इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल (एस) से कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने नामांकन क‍िया। आशीष पटेल वर्तमान में विधान परिषद सदस्य हैं। रालोद के प्रत्याशी योगेश चौधरी और सुभासपा से विच्छेलाल राजभर ने पर्चा दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में बीजेपी ने खेला पीडीए कार्ड, मंत्रिमंडल में इन्हें दी जगह

इसे भी पढ़ें- राजा भैया के इस करीबी पर BJP मेहरबान, बना सकती है MLC

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS