संतकबीर नगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी संतकबीर नगर जिले में 30 वर्षीय महिला नेता नंदिनी राजभर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। सुभासपा नेता की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नंदिनी सुभासपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव के पद पर तैनात थी। यह घटना खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा बायपास इलाके की है। नंदिनी के शरीर पर चाकुओं के कई निशान पाए गए।
बताया जा रहा है कि नंदिनी राजभर की लाश उनके घर के कमरे में बिस्तर के नीचे जमीन पर लहूलुहान हालात में पड़ी थी। उनके गले पर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था। घरवालों का कहना है कि कुछ दिनों से नंदिनी राजभर को धमकियां मिल रही थीं, जिससे वह तनाव में थीं। नंदिनी की सास आरती देवी ने बताया कि रविवार शाम को वह करीब साढ़े पांच बजे नंदिनी को आवाज दे रही थी लेकिन वह कमरे से बाहर नहीं आई। इस पर वह उनके कमरे में तो गई, जहां नंदिनी बेड के नीचे खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
बताया जा रहा है कि नंदिनी की हत्या शाम तीन से चार बजे के बीच हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि नंदिनी का किसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना के पीछे कि ये भी एक वजह हो सकती है। गत 29 फरवरी को नंदिनी के ससुर भी रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए थे।
इसे भी पढ़ें- दारा सिंह को रास नहीं आया राजभर का बयान, दे डाली ने ये नसीहत
इसे भी पढ़ें- राजभर ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस बार मंत्री बनने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है‘
