Follow us

गोरखपुर की पुष्पा यादव ने एशियाई चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Pushpa Yadav

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की महिला पहलवान पुष्पा यादव ने एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्‍वॉलिफाई कर जनपद का नाम रोशन कर दिया है। ऐसा करने वाली पुष्पा गोरखपुर की पहली महिला पहलवान बन गई है। एशियाई चैंपियनशिप वह सीनियर वर्ग के 59 kg भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पुष्पा की सफलता पर कोच चंद्र विजय सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

गोरखपुर के माड़ापार की रहने वाली पुष्पा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर लखनऊ पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। उन्होंने पटियाला में 10 से 11 मार्च को हुए ट्रायल में दमदार प्रदर्शन किया और 59 किलो भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

जयपुर और पुणे में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी उन्होंने रजत पदक जीत कर एशियाई चैंपियनशिप ट्रायल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया था। पुष्पा अप्रैल माह में कजाकिस्तान में होने वाले एशियाई चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में देश को रिप्रजेंट करेंगी।

पुष्पा पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की हैं। उनकी शुरूआती गांव के ही एक विद्यालय में हुई है। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर के संस्कृत महाविद्यालय में (प्राइवेट) से स्नातक किया। फिलहाल वह लखनऊ पुलिस लाइन में पोस्टेड है।

इसे भी पढ़ें- IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हुई इस दिग्गज की एंट्री

इसे भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस में नहीं बल्कि इस टीम में खेलेंगे हार्दिक पांड्या

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS