लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को अपने पक्ष में करने के लिए इंडिया गठबंधन और एनडीए ने पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद परिस्थितियां काफी बदल गई है। हाल में हुए एक चुनावी सर्वे में अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन को लेकर सकारात्मक खुलासा हुआ है।
एक मीडिया हाउस दवारा किये गए सर्वे के मुताबिक यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद विपक्षी दलों को मज़बूती मिली है। वहीं प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 72 से 78 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं सपा-कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद विपक्ष को 2 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं बसपा को भी 0-1 सीट मिलने की संभावना है। कहा जा रहा कि ये आंकड़े पिछले सर्वे से थोड़ा बेहतर हैं।
सर्वे में ये बात भी सामने आई है यूपी में एनडीए की स्थिति काफी मजबूत है। यहां बीजेपी के साथ जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल जैसी राजनीतिक पार्टियां हैं जो उसे मजबूत बना रही हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन में सपा और कांग्रेस एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बसपा ने इस बार अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है।
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में बीजेपी ने खेला पीडीए कार्ड, मंत्रिमंडल में इन्हें दी जगह
इसे भी पढ़ें- क्यों लोकसभा चुनाव में यूपी भरेगा भाजपा की झोली?
