Follow us

दलित विरोधी है सपा, इसी ने किया था गेस्ट हाउस कांड: सीएम योगी

Samajwadi Party

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। सीएम ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सपा को दलित विरोधी करार दिया है। अंबेडकरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, सरकार जब संवेदनशील होती तो वह बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को लाभ देती है। प्रदेश में अब जिस तरह से विकास कार्य हो रहे हैं वैसे पहले कभी नहीं हुए। आपने जब डबल इंजन की सरकार बनाई है तो असर भी आपको साफ दिख रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्या कभी सपा और बसपा करवा पाती। सपा तो आपके जनपद का नाम भी हटा देना चाहती थी, समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है। उन्होंने आगे कहा, यही सपा है जिसने गेस्ट हाउस कांड किया था, आज भगवान के भक्तों को आवास मिला, फिर उनको भगवान का दर्शन भी करवा दिया।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सवालिया लहजे में कहा, अगर डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या 56 लाख गरीबों को आवास मिल पाता।

आज प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन,और स्वामित्व अधिकार मिले हैं,आज सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर नगर में 2014 के पहले माफिया गरीबों की सम्पत्ति पर कब्जा कर लेते थे और प्रशासन चुपचाप देखता रहता था। उपद्रवी पर्व त्योहार पर उपद्रव दंगा करते थे,आज उन्हें पता है बहन बेटियों पर हाथ डाला तो अगले चौराहे पर यमराज उनका इंतजार कर रहे हैं, जो उन्हें बख्शेंगे नहीं।

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बढ़ी सीएम योगी की डिमांड, अब संभालेंगे चुनाव प्रचार का मोर्चा

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS