Follow us

पूर्व IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन, तीन साल का होगा कार्यकाल

IAS Navneet Sehgal

लखनऊ। यूपी के पूर्व आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सहगल का कार्यकाल तीन वर्ष का है। बसपा, सपा और भाजपा सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले नवनीत सहगल 35 साल की लंबी सेवा के बाद पिछले साल सेवानिवृत्त हुए थे।

1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के मुख्य सचिव थे। उन्हें उस समय लेवल 5 के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक माना जाता था। हालांकि, 2012 में जब सपा सरकार सत्ता में आई तो उन्हें हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया। लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्हें दोबारा तैनाती दे दी गई।

हर सरकार में रुतबा कायम रहा

इसके बाद कई सरकारें आईं लेकिन नवनीत सहगल पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वह बसपा, सपा और भाजपा सभी सरकारों के चहेते अधिकारी बने रहें। मायावती की सरकार में वह उनके सचिव थे और बेहद ताकतवर अफसर माने जाते थे, जबकि अखिलेश यादव की सरकार में उनका दबदबा बरकरार रहा और वह उनके सबसे करीबी और ताकतवर अफसर रहे। नवनीत सहगल योगी सरकार में प्रमुख सूचना सचिव भी थे। रिटायरमेंट के बाद उनके राजनीति में आने की भी काफी चर्चा हुई थी।

इसे भी पढ़ें- चार आईएएस अफसरों का तबादला

इसे भी पढ़ें-दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार के सेवा विस्तार को मिली सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS