-
बीते वर्षों में कई लोगों ने मौत को लगाया गले, कर्ज के बोझ से परेशान होकर कर ली खुदकुशी
लखनऊ। बीते 13 मार्च को राजधानी स्थित बीबीडी ग्रीन सिटी में रहने कारोबारी हर्षित टंडन ने गोली मारकर खुद को खत्म कर लिया था। इससे पहले 25 अक्टूबर 2023 को आलमनगर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी ड्राइवर दुर्गेश कुमार अवस्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों आत्महत्याओं की मुख्य वजह थी सूदखोरी। ये यो महज एक बानगी भर है। बीते कुछ वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें सूदखोरों से परेशान होकर लोगों ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है।
एक साल पहले खत्म हो गया था साहूकारी अधिनियम
उलेखनीय है कि राजधानी में सूदखोरों का एक बड़ा नेटवर्क काम करता है। इनके जाल में फंसने वाले कर्जदार ब्याज चुकाते-चुकाते इतना थक जाते हैं कि वे अपनी जान दे देते हैं लेकिन उनका कर्ज नहीं खत्म होता। अफसोस की बात ये है कि यह सूदखोरी का खेल तब भी चल रहा है, जब राज्य सरकार ने एक साल पहले ऋण देने का कानून रद्द कर दिया है।

इस कानून के तहत साहूकारों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इस कानून के तहत साहूकार किसी को तय सीमा तक ब्याज पर रकम देने के लिए अधिकृत रहते हैं। जब ये कानून लागू था, उस वक्त राजधानी में करीब 200 साहूकार थे।लेकिन अवैध रूप से हजारों साहूकार काम आकर रहे हैं, जो रकम देकर मनमाना ब्याज वसूलते हैं। मार्च 2023 में प्रदेश सरकार ने साहूकार अधिनियम को रद्द कर दिया, लेकिन अवैध रूप से चल रहे इस खेल पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। उधर सूदखोर लोगों को पहले रकम दे रहे हैं और फिर उनसे मनमाना ब्याज वसूल रहे हैं। सूदखोरों की इस मनमाने नतीजे के चलते इनके चंगुल में फंसे लोग आत्महत्या कर ले रहे हैं।
धमकी देकर करते हैं वसूली
सूदखोर लोन देते समय तमाम दस्तावेजों पर दस्तखत करवाते हैं। इसके चलते कर्ज लेने वाला व्यक्ति हमेशा दबाव में रहता है। सूदखोर कर्जे देने के बाद मनमाना पैसा वसूलते हैं और न देने पर धमकी देने पर उतर आते हैं। पशुपालन विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी बताते हैं कि वह भी सूदखोर के जाल में फंस चुके हैं। जब भी वे ब्याज नहीं दे पाते या देरी होती है तो सूदखोर धमकी देकर वसूली करते हैं। कथित वकील भी इनके साथ रहते हैं जो जेल भिजवाने तक की धमकी देते हैं।

इसे भी पढ़ें-फिर मिली सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें- डीके सुरेश की भारत तोड़ने की धमकी पर कांग्रेस देश से मांगे माफी
