Follow us

आजम खान से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को सीतापुर में जेल जाकर पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जेल तो जेल होती है। जेल की अपनी अलग परेशानी है। अकेलेपन की समस्या है। उन्होंने आजम परिवार के साथ हो रही चीजों को अमानवीय करार दिया।

अखिलेश यादव ने बताया कि आदरणीय मोहम्मद आजम खान साहब के साथ अन्याय लगातार हो रहा है। ये अमानवीय हरकतें हैं सरकार की। ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलेगा कि एक परिवार के लोगों के साथ ऐसा अन्याय हो रहा हो। जेल प्रशासन के मुताबिक करीब एक घंटे की मुलाकात का वक्त निर्धारित किया गया था।

‘समय बहुत बलवान होता है’

अखिलेश ने बताया कि आजम खां को न्याय जरूर मिलेगा। समय बदलता है। समय बहुत बलवान होता है। आजम खां के साथ न्याय होगा। इसके साथ ही अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है।

इलेक्टोरल बॉन्ड से BJP की बैंड बजी’

अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा की बैंड बज गई है। बॉन्ड से भाजपा की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता बस वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। बीजेपी सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है।

इसे भी पढ़ें-आजम खान से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें-बैंक खाते फ्रीज होने से भड़की कांग्रेस, कहा- हमें कमजोर करने की साजिश है

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS