Follow us

टिकट मिलने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे धर्मेन्द्र यादव

आजमगढ़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आज़मगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। इसके बाद शुक्रवार से धर्मेंद्र यादव ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। जैसे ही वह आजमगढ़ पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और ‘धर्मेंद्र यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाए।  धर्मेंद्र यादव जहां भी जाते हैं वहां भारी संख्या में लोग जुलूस के लिए जुट जाते हैं और इतना ही नहीं जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हैं।

सपा नेता ने इनमें से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं है। धर्मेंद्र यादव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इससे पहले, आजमगढ़ से टिकट मिलने के बाद धर्मेंद्र यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। आज़मगढ़ की लड़ाई में उतरने से पहले उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘ मैं आप सभी से प्यार और आशीर्वाद चाहता हूं।’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली लिस्ट में बदांयू से धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने उम्मीदवार बदल दिया और यहां चाचा शिवपाल यादव के नाम की ऐलान कर दिया। साथ ही उन्होंने यहां चुनाव संचालन की जिम्मेदारी धर्मेंद्र यादव को सौंपी, जिसके बाद अब उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया गया है।

उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव हार गए

धर्मेंद्र यादव ने 2022 में आज़मगढ़ में उपचुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के दिनेश लाल निरहवा से सीट हार गए। उनकी हार का मुख्य कारण बसपा प्रत्याशी गुडू जमाली थे, जिन्होंने कई मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित किया था। हालांकि, इस बार गुडू जमाली भी सपा में शामिल हो गये. यहां अब सपा की स्थिति मजबूत हो गई है।

इसे भी पढ़ें-सामंथा रुथ प्रभु और पूर्व पति नागा चैतन्य ने एक-दूसरे से टकराने से किया परहेज

इसे भी पढ़ें-बैंक खाते फ्रीज होने से भड़की कांग्रेस, कहा- हमें कमजोर करने की साजिश है

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS