बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें अक्सर एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता था। इस कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। फैंस को भी आदित्य और अनन्या की जोड़ी बेहद पसंद है। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। वहीं अब एक और खबर आ रही है, जिसे सुनकर फैंस के खुशी की लहर दौड़ गई है। कहा जा रहा है कि आदित्य और अनन्या अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। ये दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं।
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया कि अनन्या और आदित्य फिलहाल अपने करियर में अच्छा कर रहे हैं।’ वे दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे से घुलमिल गए और जल्द ही इस रिश्ते को और आगे बढ़ाएंगे। सूत्र ने यह भी कहा, ”अनन्या के माता-पिता भी अपनी बेटी के फैसले से खुश हैं।” आदित्य और अनन्या जल्द ही सगाई कर सकते हैं। हम नहीं जानते कि वे अपने प्रशंसकों को यह खबर कब और कैसे सुनाएंगे। बताया जाता है कि आदित्य, अनन्या के परिवार के बेहद करीब हैं। हाल ही में वह अनन्या की बहन के बेबी शॉवर में शरीक हुए थे, जहां सिर्फ एक्ट्रेस का ही परिवार मौजूद था।
इसे भी पढ़ें-क्या होता है स्लीप पैरालिसिस, जानें इसके होने की वजह और बचाव के तरीके
इसे भी पढ़ें-दर्दनाक हादसा: देवरिया में सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत