लखनऊ। इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में महज एक सीट मिली हैं, जिसके लिए उन्होंने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने खजुराहो सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। इस सीट से उन्होंने पार्टी के मनोज यादव को टिकट दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीट से बीजेपी अध्यक्ष वी.डी. शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
कौन हैं मनोज यादव?
डॉ. मनोज यादव ने पहली बार 2014 में विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस वक्त भी उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान बीजेपी की सुषमा स्वराज ने ये सीट जीती थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिजावर से मोहन यादव को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया और पूर्व सांसद रेखा यादव को टिकट दिया गया। अब सपा ने एक बार फिर मोहन यादव पर भरोसा जताया है और उन्हें लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा है।
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: सोनिया के हटने से क्या रायबरेली में बदलेगा रण
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 : कितनी कायम रहेगी यादव समाज की एकजुटता?
