Follow us

UP Congress में बड़ा बदलाव, 21 अध्यक्षों को किया गया नियुक्त, 8 नए चेहरे भी शामिल

UP Congress

नई दिल्ली। देश में आम चुनावों का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर चुकी है। प्रत्याशियों का चयन होने के साथ है पार्टियों में भी बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश में जिला और ब्लॉक स्तर पर 21 पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है।इसके अलावा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति में आठ नए नाम भी जोड़े गए हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति में आठ अतिरिक्त नामों को  जोड़ने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। खड़गे ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति में राज बब्बर, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, शेखर बहुगुणा, इमरान किदवई, नदीम जावेद, योगेश दीक्षित और मनोज त्यागी का नाम जोड़ने की स्वीकृति दी है।

इसके अलावा कांग्रेस ने विनीत त्यागी को गाजियाबाद का जिला अध्यक्ष, दीपक भट्टी चोटीवाला को गौतमबुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष, मुकेश यादव को नोएडा शहर, अखलाक प्रधान को शामली का जिलाध्यक्ष और लोकेश कटारिया को शामली शहर का अध्यक्ष, संदीप राणा को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष, मथुरा शहर के लिए विक्रम वाल्मिकी, आगरा जिले के लिए अरुण शर्मा, आगरा शहर के लिए अमित दिवाकर, अलीगढ़ जिले से ठाकुर सोमवीर सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं कांग्रेस ने अलीगढ़ शहर में नावेद खान, ललितपुर जिले में राजेश पाठक, फतेहपुर शहर में मो. आरिफ गुड्डा, फतेहपुर जिले में वीरेंद्र सिंह चौगान, झांसी जिले में योगेंद्र सिंह यादव, कौशांबी जिले में गौरव पांडेय, गाजीपुर शहर में संदीप विश्वकर्मा,  सुल्तानपुर शहर में शकील अंसारी, लखनऊ शहर प्रथम में अमित श्रीवास्तव त्याग, लखनऊ शहर द्विती शहजाद आलम और बलिया जिले में उमाशंकर पाठक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस, सपा, भाजपा ने अब तक लगाया है जीत का चौका, लेकिन बसपा के लिए बंजर साबित हुई मोहनलालगंज लोकसभा सीट

इसे भी पढ़ें-पल्लवी ने सपा पर बोल हमला, कहा- ‘कांग्रेस तय करें उसे दलित नेताओं की जरूरत है या नहीं

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS