लखनऊ। उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है, लेकिन इस बार इस सीट से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। 2019 में अमेठी सीट से राहुल गांधी बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गए थे। ऐसे ने अमेठी से उनके चुनाव मैदान में उतरने पर भी संशय बना हुआ है। वहीं इस बार कांग्रेस का सपा से गठबंधन है। ऐसे में सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए 17 सीटें दी हैं। इस बार कांग्रेस के हिस्से में जो सीटें आई हैं, उनमें बांसगांव, सहारनपुर, देवरिया, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलन्दशहर, मथुरा, सीतापुर, गाजियाबाद, बाराबंकी, फ़तेहपुर सीकरी, रायबरेली, अमेठी और कानपुर शामिल हैं। कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से ताल ठोकेंगे। वे यहां से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। आलोक मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-यूपी की अनोखी राजनीति, पिता सपा के टिकट पर, तो बेटा कांग्रेस से ठोंकेगा ताल
इसे भी पढ़ें-कांग्रेस, सपा, भाजपा ने अब तक लगाया है जीत का चौका, लेकिन बसपा के लिए बंजर साबित हुई मोहनलालगंज लोकसभा सीट