Follow us

बदायूं में सपा ने फिर बदला प्रत्याशी, अब इन्हें उतारा मैदान में

सपा

बदायूं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव न बदायूं लोकसभा सीट से 68 दिन में तीसरी बार उम्मीदवार बदल दिया है। हालांकि इस बार भी टिकट मुलायम सिंह यादव के परिवार के ही सदस्य को दिया गया है। अब इस सीट से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया गया है। इससे पहले यहां से  पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया था।

बता दें कि आदित्य सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। सपा की पहली सूची 30 जनवरी को जारी हुई थी, जिसमें मैनपुरी से डिंपल यादव और बदायूं से धर्मेंद्र यादव के नाम का ऐलान किया गया था, लेकिन 22 फरवरी को जारी की गई दूसरी सूची में धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव बेटे आदित्य के साथ बदायूं आकर चुनाव प्रचार में जुट गए, लेकिन उनका यह चुनावी अभियान बेटे के पक्ष में माहौल बनाने का उपक्रम मात्र था।

बताया जाता है कि शिवपाल दिल्ली की राजनीति में ज्यादा इच्छुक नहीं हैं। यही वजह थी कि वे इस सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे थे। वहीं शिवपाल अपने बेटे आदित्य को भी राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं,  इसलिए एक बार फिर बदायूं में प्रत्याशी बदल दिया गया है। बदायूं से आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने की है।

इसे भी पढ़ें-बदायूं में सपा को झटका, बीजेपी में शामिल हुआ आशुतोष मौर्य का परिवार, बिगड़ सकते हैं समीकरण

इसे भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: कहीं नुकसान न कर दे सपा की टिकट बदलने वाली रणनीति

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS