Follow us

BJP Candidate List: बीजेपी ने काटा रीता बहुगुणा जोशी का टिकट, इलाहाबाद से इन्हें उतारा मैदान मे

बीजेपी

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में नौ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। लिस्ट में यूपी की चर्चित सीटों में शामिल मैनपुरी में भी बीजेपी ने प्रत्याशी उतार दिया है। भाजपा ने इस सीट से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। यहां वे सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव से चुनाव लड़ेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर ने मैनपुरी की सदर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और मौजूदा समय में वे योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं।

प्रयागराज की दोनों सीटों पर बीजेपी ने नए चेहरों पर दांव खेला है। इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट कर नीरज त्रिपाठी को दिया गया है। नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरी नाथ के बेटे हैं। वहीं फूलपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट भी कट गया है। उनकी जगह प्रवीण पटेल को मैदान में उतारा गया है। प्रवीण पटेल अभी फूलपुर सीट से विधायक हैं।

पार्टी ने कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा ने विनोद सोनकर पर दोबारा से भरोसा जताया था। वहीं मछली शहर से बीडी सोनकर को मैदान में उतारा है। गाजीपुर सीट से भाजपा ने पारस नाथ को टिकट दिया है। पारस नाथ का सामना माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल से होगा। अफजाल इस सीट पर सपा के टिकट से मैदान में हैं।

BJP Candidate List

 

इसे भी पढ़ें- कैसरगंज लोकसभा सीट: सियासी समर में उतरे बृजभूषण शरण सिंह, क्या मिल गया है बीजेपी से टिकट?

इसे भी पढ़ें- बीजेपी के लिए चुनौती बन रही यूपी की ये सीट, करना पड़ सकता है हार का सामना!

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS