Follow us

ईद की मुबारकबाद देने टीले वाली मस्जिद पहुंचे अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मायावती ने भी दी बधाई

अखिलेश यादव

लखनऊ। आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को ईद-उल-फितर की बधाई दी।  सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार शाम लखनऊ की टीले वाली मस्जिद पहुंचे। वहां उन्होंने इमामों और मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की और लोगों को ईद की बधाई दी। उनकी इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें आप उन्हें उनके साथ बैठकर खाना खाते हुए देख सकते हैं। इस दौरान उनके साथ सपा नेता राजेंद्र चौधरी भी नजर आ रहे हैं।  सपा नेता ने इंस्टाग्राम पर ईद की बधाई देते हुए लिखा, “सभी को यह महीना मुबारक… सभी को ईद मुबारक!”

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

मायावती ने दी ईद की बधाई

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी ईद की शुभकामनाएं दीं। बसपा प्रमुख ने कहा, ”ईद-उल-फितर के अवसर पर देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाइयों और बहनों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।” एक राज्य और देश जो सामान्य हित को पूरा करता है, बहुत महत्वपूर्ण है। खुशियां बांटकर जश्न मनाएं।

 

प्रियंका गांधी ने कही ये बात

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी उन्हें ईद की बधाई दी और इसे ”प्रेम, सद्भाव और मिठास का शुभ त्योहार” बताया।यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी ईद-उल-फितर मनाने वाले सभी लोगों को बधाई दी।

अजय ने अपने  एक्स अकाउंट पर लिखा, ईद-उल-फितर के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर, मैं देश के सभी लोगों और राष्ट्र के लिए शांति, शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।

उत्तर प्रदेश में ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन की तरफ से सभी  तैयारियां की गई है। सभी बाज़ारों और चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। ईद की नमाज के लिए सभी मजिस्दों में पुलिस फोर्स लगाई है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था से बचा सके।

इसे भी पढ़ें-अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी को दो श्रद्धांजलि, कहा-‘SC के मौजूदा न्यायमूर्ति की निगरानी में हो मौत की जांच’

इसे भी पढ़ें-अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज हुई शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS