पटना। बिहार के पटना स्थित पास फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित नोख्ता इलाके से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। यहां शादी से आठ दिन पहले दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। शादी की अभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन लड़की और परिवार के अन्य सदस्यों ने कारण बताते हुए शादी से इनकार कर दिया।
खबर है कि यहां 18 अप्रैल 2024 को शादी होनी थी। इससे पहले ही दुल्हन और उसके परिवार वालों को पता चला कि उसकी शादी उस लड़के से नहीं की जाएगी जिसकी तस्वीर उसे दिखाई गई है, बल्कि उसके बड़े भाई की जाएगी। ऐसे में उसने शादी से इनकार कर दिया, जब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़के वालों को दिया गया सामान वापस करने को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। इस पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। लड़की की मां ने बुधवार 10 अप्रैल को फतुहा थाने में मामला दर्ज कराया।
इस बारे में आसपास के लोगों का कहना है कि कई साल पहले एक लड़के का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया था। काफी इलाज के बाद भी उसकी मन: स्थिति नहीं सुधरी। ऐसे में कोई उनसे शादी नहीं करना चाहता था। इसके बाद घर के लोगों ने सबसे छोटे बेटे की तस्वीर लड़के वालों को दिखाकर बड़े बेटे की शादी तय कर दी। जब इस बात का पता लड़की और उसके परिवार वालों को चला तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।
मामला पहुंचा थाने
हालांकि, जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। एस.आई. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह शादी का मामला है। लड़की के माता-पिता ये शादी नहीं करना चाहते हैं तो जाहिर तौर पर लड़के वालों को पैसे लौटाने पड़ेंगे। एक लाख में 60 हजार लड़की वाले को मिल चुका है। जल्द ही 40 हजार और मिल जाएंगे। दोनों से समझौता पत्र लिखवा लिया गया है।
इसे भी पढ़ें-पटना के सिविल कोर्ट में धमाका, एक की मौत, दो गंभीर, मचा हड़कंप
इसे भी पढ़ें-अब और आसान होगा राम और शिव का दर्शन, लखनऊ-पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, ये है शेड्यूल
