पीलीभीत। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूरनपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। सपा मुखिया ने कहा पीलीभीत में चुनाव के पहले चरण में ही वोटिंग है। पीलीभीत को लेकर बीजेपी के तमाम नेता डरे हुए हैं क्योंकि यहां की जनता ने इस बार अपने नेता को बदलने का मन बना लिया है। जनता इस बार समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर सदन में भेजगी।
सपा मुखिया ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग तीन काले कानून लाए थे, जो उन्हें किसानों की एकता के चलते वापस लेना पड़ गया था। उन्होंने कहा कि जो किसानों पर गाड़ियां चढ़ा रहे हैं, ये सरकार उन्हे सरकार सम्मानित कर रही है। किसानों के आंदोलन को रौंदा जा रहा है। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए अखिलेश ने कहा जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा, इस सीट से वरुण गांधी की जगह कोई नया प्रत्याशी आया है, जो कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता है यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को मुंबई बना देता।
सपा मुखिया ने कहा, हम कहते हैं कि इसको मुंबई मत बनाओ, व्यवस्थाएं सुधारों, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 40 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में खर्च किया गया। क्या कहीं गड्ढे भरें, जो काम समाजवादियों ने किया था, उससे ज्यादा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब से इस जिले में दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई बढ़ी है। यह सरकार महंगाई कम नहीं कर रही है। जब महंगाई रोकनी थी, तब उन्होंने चंदा वसूलने का काम किया।
सपा मुखिया से पहले पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में यहां जनसभा की और जनता से वोट मांगे।
इसे भी पढ़ें- अखिर समाजवादी पार्टी को जिले में समाप्त करने में कामयाब हुए पी एल पूनिया ?
इसे भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: यूपी की इन दो सीटों से जुड़ी है अखिलेश और आजम खान की प्रतिष्ठा, पार्टी में भी घमासान
