Follow us

Lok Sabha Election 2024: बसपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट, पीएम के खिलाफ इन्हें उतारा मैदान में

बसपा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बसपा ने मैनपुरी सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर से टिकट मिला है। जानकारी के मुताबिक, बसपा ने यह पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बदायूं से मुस्लिम खान और बरेली से छोटेलाल गंगवार को मैदान में उतारा गया है।

उदराज वर्मा को सुल्तानपुर से और क्रांति पांडे को फर्रुखाबाद से टिकट दिया गया है। मयंक द्विवेदी को बांदा  और ख्वाजा समसुद्दीन को दुमरियागंज से मैदान में उतारा गया है। बलिया से लल्लन सिंह यादव और जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (धनंजय सिंह की पत्नी)  को टिकट दिया गया है। उमेश कुमार सिंह गाजीपुर से सपा उम्मीदवार और सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ ताल ठोकेंगे। अतहर जमाल लारी को वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उतारा गया है। वहीं मैनपुरी में सपा के टिकट से चुनाव लड़ रही डिम्पल यादव के  खिलाफ बसपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। यहां से गुलशन देव शाक्य का टिकट रद्द उनकी जगह  शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि धनंजय सिंह जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच, जौनपुर की एक अदालत ने एक मामले में उन्हें सात साल की सजा दी। कोर्ट के आदेश के बाद धनंजय को अरेस्ट कर लिया गया और अब वे अब चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।  ऐसे में उनकी पत्नी श्रीकला ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।श्रीकला को 2021 में जौनपुर ज़िला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता था। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें 43 वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अपने पति धनंजय के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगीं।

वे 2022 के  विधान सभा चुनाव में  भी सक्रिय रही थींश्रीकला रेड्डी तेलंगाना की रहने वाली हैं और एक बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जीतेंद्र रेड्डी भी विधायक थे और उनकी  मां ललिता रेड्डी अपने गांव की सरपंच थीं। श्रीकला की शादी जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह से हुई है। वह धनंजय की तीसरी पत्नी हैं। श्रीकला पिछले सप्ताह से जौनपुर में हैं। वह लगातार लोगों से संपर्क भी बनाए रखती हैं।

इसे भी पढ़ें-बसपा सत्ता में आई तो बेस्ट यूपी को मिलेगा अलग राज्य का दर्जा: मायावती

इसे भी पढ़ें-बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से उतारा मैदान में

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS