Follow us

गुजरात में चुनाव प्रचार कर सकती हैं सुनीता केजरीवाल, जल्द जारी होगी लिस्ट

Sunita Kejriwal

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच आम आदमी पार्टी से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सुनीता केजरीवाल गुजरात में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं। जल्द ही गुजरात के लिए आप के स्टार कार्यकर्ताओं की लिस्ट जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से AAP सांसदों के नाम एक संदेश भेजा है। उन्होंने, हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। इस दौरान उन्होंने विधायकों को जनता के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएम से बातचीत के बाद सुनीता मीडिया के सामने आईं और कहा, मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है कि लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। हर विधायक रोजाना अपने इलाकों का दौरा करें और लोगों से उनकी समस्याएं पूछकर उसका समाधान करें।

सुनीता केजरीवाल ने कहा,  सीएम अरविन्द केजरीवाल   दिल्ली की 20 लाख जनता को अपना परिवार मानते हैं। ख़राब स्वास्थ्य के बावजूद उन्हे आम जनता की चिंता है।  उनका कहना है कि दिल्ली की  जनता को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।

इसे भी पढ़ें-Excise Policy Scam: SC से भी केजरीवाल को नहीं मिली राहत, अब 29 अप्रैल को होगी सुनवाई

इसे भी पढ़ें-HC के बाद अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने भी दिया केजरीवाल को झटका, इस मामले में खारिज की याचिका

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS