Follow us

हेल्थ टिप्स: फल भी पहुंचा सकते हैं नुकसान, जान लें खाने का सही तरीका

Benefits of eating fruits

फलों को सही तरीके से खाना जरूरी है, अन्यथा ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। गलत तरीके से फल खाने से मधुमेह और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि फल कैसे खाना चाहिए।

फलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं। बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती है लेकिन ये भी सच है कि सेब को सही तरीके से  न खाया जाए तो ये मुश्किल में डाल सकता है क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक सेब या किसी भी फल को खाने का एक सही तरीका होता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर फलों को सही तरीके से न खाया जाए तो वे सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।  उनका कहना है कि फलों को खाने का एक सही तरीका और मात्रा होती है। इस बात को नजरअंदाज करना शरीर के लिए भानुकसान दायक साबित हो सकता है।

फल पूरा खाएं

एक्सपर्ट का कहना है कि पूरा फल खाना चाहिए। अगर इसका छिलका खाने लायक है तो उसे भी खाना चाहिए। अधिकतर फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स इसी में छिपे होते हैं।

फ्रूट जूस हो सकता है जानलेवा

अगर आपको लगता है फल की अपेक्षा उसका जूस ज्यादा हेल्दी होता है तो आप गलत है क्योंकि फल की सारी ताकत गूदे में रह जाती है। दरअसल, जूस में सिर्फ लिक्विड शुगर और फ्रुक्टोज होता है। अगर आप लंबे समय तक लगातार इस तरह से जूस पीते हैं तो डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

खाली पेट न खाएं फल

नाश्ते में सिर्फ फल खाना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से शरीर में बहुत ज्यादा ग्लूकोज स्पाइक ग्लाइकेशन हो सकता है। फल के साथ ही सुबह कुछ नट्स, चीज़ या योगर्ट भी खाना चाहिए। इससे शुगर स्पाइक कम हो जाएगा।

ज्यादा सिट्रस फ्रूट खाएं

खट्ठे फलों का ज्यादा सेवन करने की कोशिश करें क्योंकि इनमें विटामिन सी, वाटर कंटेंट और फाइबर पर्याप्त मात्रा मे पाया जाता है। केला और अंगूर जैसे हाई शुगर वाले फलों का सेवन कम करना चाहिए। बच्चों को भी पूरा फल  खिलाएं। इससे वे हमेशा फिट रहेगा।

इसे भी पढ़ें-हेल्थ टिप्स: इन लक्षणों को न करें नजरंदाज, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

इसे भी पढ़ें-हेल्थ टिप्स: सिरदर्द होने पर न खाएं पेन किलर, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS