Follow us

2014 से पहले हर तरफ असुरक्षा का माहौल था, लेकिन अब समय बदल गया है: सीएम योगी

सीएम योगी

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के झांझर में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जनसभा में गौतम बुद्ध लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया सहित तमाम भाजपा के विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। वहीं इस कार्यक्रम में बुलंदशहर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव व उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव रालोद छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

सीएम के बुलंदशहर पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया। जनसभा
को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, आज आप एक नए भारत में हैं, जिन लोगों ने 2014 के चुनाव में मतदान किया था, उन्हें पता होगा कि उस वक्त कैसे मतदान हुआ था। उस वक्त लोगों के मन में आक्रोश था, देश के अंदर कहीं आतंकवाद, कहीं नक्सलवाद, कहीं अलगाववाद का माहौल था, विकास के कार्य ठप पड़े थे, किसान आत्महत्या कर रहा था, महिलाएं असुरक्षित थीं, कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची थी, लेकिन अब बीते 10 सालों में सब बदल गया है। अब हर तरफ खुशहाली हैं। देश में कहीं दंगा फसाद जैसी घटनाएं नहीं हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमने अब बदलते भारत को देखा है। अब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा समाप्त हो गई, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसा होना चाहिए, वैसा है, यहां से सिकंदराबाद सबसे नजदीक है और जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से लेकर तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, यह योजना पहले भी चलाई जा सकती थी,लेकिन पहले देश के हित के बारे में सोचने वाले लोग नहीं थे। पहले तो अपने परिवार के बारे में सोचने वाले लोग थे।

इसे भी पढ़ें-सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

इसे भी पढ़ें-BJP के संकल्प पत्र पर बोले CM योगी- ’80 बनेगा आधार, NDA 400 पार’

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS