Follow us

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 3 बजे तक पड़े 47.44 % पड़े वोट

Up Lok Sabha Electio

लखनऊ। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होते ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी शंखनाद शुरू हो गया। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर वोट डाले गए। इसमें यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदातों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चली। आज 16.63 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।’

वहीं उत्तर प्रदेश में भी आठ सीटों पर आज वोट डाले गए। यहां दोपहर 3 बजे तक 47.44 % वोट पड़े। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे तक सहारनपुर में 53.31, कैराना में 48.92, मुजफ्फरनगर में 45.18, बिजनौर में 45.70, नगीना में 48.15, मुरादाबाद में 46.28, रामपुर में 42.77 और पीलीभीत में 49.06 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले यूपी की आठ सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.96 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

बिजनौर में 36.08, कैराना 37.92, मुरादाबाद 35.25, मुजफ्फरनगर 34.51, नगीना में 38.28, पीलीभीत में 38.51, रामपुर 32.86 सहारनपुर 42.32 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस तरह देखा जाए तो एक बजे तक सहारनपुर में सबसे ज्‍यादा वोटिंग हुई है। सहारनपुर में तीन बजे तक 53.31 फीसदी वोटिंग हुई।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: पल्लवी पटेल के इस प्लान ने बढ़ाई सपा-भाजपा की टेंशन

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: करोड़ों की मालकिन हैं डिंपल यादव, लन्दन में है बेटी का अकाउंट

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS