Follow us

अयोध्या: फिर शुरू हुए VIP दर्शन, आरती के लिए भी मिलेगा पास

AYODHYA

अयोध्या। रामनवमी के चलते अयोध्या ने बंद किए गए वीआईपी दर्शन शनिवार को फिर से शुरू हो गए। दरअसल, रामनवमी मेले में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन और दर्शन पास पर रोक लगा दी थी। ऐसे में जिन लोगों ने 15 से 18 अप्रैल तक के लिए पहले से ही पास लिए थे, उन्हें भी रद्द कर दिया गया था। अब पास के जरिए दर्शन और आरती में शामिल होने की व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

ट्रस्ट ने विशिष्ट दर्शन व सुगम दर्शन की दो नई श्रेणी तय की हैं। इस श्रेणी में, दर्शन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो-दो घंटे के छह अलग-अलग समय में उपलब्ध हैं। सरल और विशिष्ट दर्शन के लिए प्रत्येक स्लॉट में 100 पास जारी किए जाएंगे। इनमें से 20 पास ऑनलाइन और 80 पास ट्रस्ट के जरिए बनाए जाते हैं। प्रतिदिन कुल 600 पास जारी किये जाते हैं। पास में ही रामलला की मंगला, भोग और शयन आरती के दर्शन का भी अवसर मिलता है।

इसके लिए भी प्रत्येक आरती में शामिल होने के लिए 100 पास जारी किये जायेंगे। ट्रांज़िट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होता है। राम मंदिर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रामनवमी के चलते बंद की गई सुगम, विशिष्ट दर्शन और आरती पास व्यवस्था शनिवार से चालू कर दी गई। अब पहले की तरह श्रद्धालु पास के जरिये दर्शन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-अयोध्या: रामनवमी पर हनुमानगढ़ी के लिए भी जारी किया गया शेड्यूल, जानें कब-कब कर सकेंगे दर्शन

इसे भी पढ़ें-अयोध्या: भगवान सूर्य ने किया प्रभु श्री राम के ललाट पर तिलक

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS